मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news under the one tree in the name of mother campaign saplings were planted in the collectorate premises dm said trees are the basis of human life

Chandauli News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कलक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण, डीएम बोले- पेड़ मानव जीवन का आधार.

" जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।"

chandauli

2:51 PM, Jul 3, 2026

Share:

Chandauli News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कलक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण, डीएम बोले- पेड़ मानव जीवन का आधार.
logo

कलेक्ट्रेट में पौधारोपण करते जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। वन महोत्सव के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की।

Img

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं, इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी बी. शिवशंकर, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह, धीरज वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.