Chandauli News: अवांछनीय तत्वों ने रेलकर्मी की बाइक में लगा दी आग, शाम होते ही चकिया मोड़ तिराहा पर हो जाता है अराजक तत्वों का जमावड़ा.
"रेल कर्मी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मैं बाइक खड़ा कर कुछ काम से तिराहा पर चला गया। तभी अज्ञात अवांछनीय तत्वों ने बाइक में आग लगा दी, जिससे मेरी बाइक पूरी तरह जल गई। चकिया चंदौली तिराहा पर अवांछनीय तत्वों का बराबर जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है"
chandauli
10:33 AM, Sep 13, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल कालोनी स्थित गंदा नाला भाजपा कार्यालय के पास शुक्रवार की रात एक रेल कर्मी की बाइक में अज्ञात लोगों ने पीछे साइड टायर में आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक में आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बताया जा रहा है कि मानस नगर निवासी आशुतोष शर्मा उर्फ़ चंदू पुत्र स्व. भोला नाथ शर्मा, रेलवे विभाग के ट्राफिक अफसर डिपार्चर प्वाइंट में पद पर कार्यरत हैं। लोगों का कहना है कि चंदू शुक्रवार की रात अपनी बाइक गंदा नाला भाजपा कार्यालय के पास रोज की भांति खड़ी कर दिया। चकिया चंदौली तिराहा यादव कटरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेकर तिराहा पर एक दुकान पर बैठकर शराब पीने लगा।
विज्ञापन
चर्चा है कि तभी उसके कुछ साथी उसे खोजते हुए चंदू की बाइक के पास आ गए। आसपास खोजने पर चंदू दिखाई नहीं दिया। तब हंसी-मजाक के दृष्टिकोण से उसके बाइक के पीछे टायर में आग लगा कर भाग गए। देखते ही बाइक आग का गोला बन गई। बाइक में आग लगते ही आते-जाते राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह संयोग रहा कि पेट्रोल की टंकी में आग नहीं लगी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस बाबत रेलवे कर्मी आशुतोष शर्मा उर्फ़ चंदू ने बताया कि मैं बाइक खड़ा कर कुछ काम से तिराहा पर चला गया। तभी अज्ञात अवांछनीय तत्वों ने बाइक में आग लगा दी, जिससे मेरी बाइक पूरी तरह जल गई। चकिया चंदौली तिराहा पर अवांछनीय तत्वों का बराबर जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।



