Chandauli News: धीना में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पास से मिली बाइक.
"धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास से UP 67 A 2599 नंबर की एक पुरानी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और बाइक के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।"
chandauli
8:58 AM, Jun 30, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र में पटना–मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना धीना रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा में पोल संख्या 727/11 से 727/18 के बीच हुई। पुलिस के अनुसार युवक का शव कई हिस्सों में बिखरा मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद शव कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास से UP 67 A 2599 नंबर की एक पुरानी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और बाइक के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
