Chandauli News: तारापुर के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत.
"अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।"
chandauli
9:17 PM, May 31, 2026
Share:


घटना के बाद मौके पर रुकी ट्रेन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पटना रेल मार्ग पर तारापुर गांव के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को मिली। सूचना के बाद आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष आंकी गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। मृतक ने लोअर, टी-शर्ट और हवाई चप्पल पहन रखी थी। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने अज्ञात युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त की प्रक्रिया के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।
