ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news unknown person dies after getting hit by high tension line on goods train employees sweat while removing the dead body

Chandauli News: मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अज्ञात कि मौत, शव उतारने में कर्मचारियों के छूटे पसीने.

"जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। मृतक की शिनाख्त हो सके और परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।"

chandauli

1:30 PM, Jan 21, 2026

Share:

Chandauli News: मालगाड़ी पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अज्ञात कि मौत, शव उतारने में कर्मचारियों के छूटे पसीने.
logo

मालगाड़ी के ऊपर से मृतक के शव को उतारते आरपीएफ जवान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू जंक्शन के यार्ड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे से अफरा-तफरी मच गई। आरआरआई केबिन के पास खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़े एक अज्ञात व्यक्ति की हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुल्तानपुर से आई एक खाली मालगाड़ी यार्ड की एक नंबर लाइन पर खड़ी थी। सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अचानक इंजन के पास पहुंचा और उस पर चढ़ गया। इंजन के ऊपर लगे पेंटोग्राफ के संपर्क में आते ही वह ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आ गया और आग की लपटों में घिर गया।घटना होते ही यार्ड में मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया, लेकिन हाईवोल्टेज करंट के कारण तत्काल कोई मदद नहीं कर सका।

लोको पायलट की सूचना पर कंट्रोल से ओएचई लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और इंजन पर चढ़कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक का शरीर पूरी तरह झुलस जाने के कारण पहचान संभव नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। सिर पर पगड़ी होने से उसके सिख समुदाय से होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान में यह भी माना जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है।

विज्ञापन

डीडीयू जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.