ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news unruly car of tourists crushed five one killed four injured

Chandauli News: सैलानियों की अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, एक की मौत, चार घायल.

"शहाबगंज के लटाव और फत्तेपुर गांव के पास चकिया चंदौली मार्ग पर रविवार की देर शाम पिकनिक मनाकर लौट रहे सैलानियों की कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार मौके से कार छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार सवार शराब के नशे में थे।"

chandauli

9:03 PM, Aug 11, 2025

Share:

Chandauli News: सैलानियों की अनियंत्रित कार ने पांच को कुचला, एक की मौत, चार घायल.
logo

कार के टक्कर से क्षतिग्रस्त मृतक की बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के लटांव और फत्तेपुर गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना में सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज भेजा। घटना के बाद चालक मौका पाकर कार छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मुन्ना राम की वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार शराब के नशे में थे।

Img

घटना स्थल पर इकट्ठी भीड़

बताते चलें कि कुछ लोग चकिया की तरफ से पिकनिक मनाकर इंडिगो वाहन DL 2CAE 3403 से तेज रफ्तार में चंदौली की तरफ वापस लौट रहे थे। वाहन जैसे ही लटांव गांव के पास पहुंचा, लटांव निवासी 50 वर्षीय घासी राम और सैयदराजा थाना के तेजोपुर डढ़ीया गांव निवासी 18 वर्षीय अनिष उर्फ गोलू को कार ने टक्कर मार दी और चालक वहां से भागने लगा। घटना को अंजाम देकर चालक तेज गति में भाग रहा था, इसी बीच फत्तेपुर गांव के पास पहुंचते ही उसने बाइक को टक्कर मार दी।

Img

घटना को अंजाम देने वाली दिल्ली नम्बर की कार

विज्ञापन

टक्कर से मानिकपुर गांव निवासी बाइक चला रहा मुन्ना राम और बाइक सवार उसकी बहन शीला देवी तथा भांजा बंटी सड़क पर गिरकर छटपटा गए। घटना के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सभी घायलों को इलाज के लिए चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Img

दुर्घटना में घायल बच्चा

मुन्ना राम की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर थाना पर दी। शहाबगंज थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि मुन्ना राम का इलाज के दौरान निधन हो गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.