Chandauli News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर बोला हमला, मासूम के साथ हैवानियत की घटना बीजेपी सरकार के माथे पर धब्बा.
"अजय राय ने इस घटना को बीजेपी सरकार के लिए 'बदनुमा धब्बा' बताया और कहा कि योगी सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए"
chandauli
7:36 PM, Oct 30, 2025
Share:


घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय दोहा जनक सिंह से मामले की जानकारी लेते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। अजय राय ने इस घटना को बीजेपी सरकार के लिए 'बदनुमा धब्बा' बताया और कहा कि योगी सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
अजय राय ने कहा कि चंदौली के लिए यह घटना बहुत दुखदाई और कष्टप्रद है, और पूरे समाज के लिए कष्टप्रद है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मासूम के साथ हैवानियत की गई है, वह बीजेपी सरकार के माथे पर कलंक है। अजय राय ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार में जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन अपने प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
अजय राय ने बसपा द्वारा AIMIM को समर्थन दिए जाने पर कहा कि बसपा और AIMIM भाजपा के सहयोगी हैं। इसके अलावा उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर दावा किया कि बिहार में इंडिया गठबंधन जीत रहा है, और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने भोजपुरी कलाकारों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें समाज में सेवा करनी चाहिए और वॉक पटुता बंद करनी चाहिए।



