ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news upcos portal started for outsourced employees now honorarium will come directly into the account

Chandauli News : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए यूपीकोस पोर्टल शुरू, अब सीधे खाते में आएगा मानदेय.

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम यानी यूपीकोस के पोर्टल और लोगो की शुरुआत की। चंदौली कलेक्ट्रेट में इसका लाइव प्रसारण देखा गया। नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मानदेय और सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।”

chandauli

9:17 PM, Sep 2, 2026

Share:

Chandauli News : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए यूपीकोस पोर्टल शुरू, अब सीधे खाते में आएगा मानदेय.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में यूपीकोस पोर्टल के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखते अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आउटसोर्स कर्मचारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय और नियुक्ति व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीकोस पोर्टल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के लोकभवन से पोर्टल और लोगो का शुभारंभ किया। चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आउटसोर्स कर्मचारियों ने देखा।

Img

नई व्यवस्था के तहत सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। मैनपावर सप्लाई एजेंसियों का पंजीकरण भी अनिवार्य किया गया है। कर्मचारियों का मानदेय हर महीने की 5 तारीख तक सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ईपीएफ, ईएसआईसी और मेडिकल कवर जैसी सुविधाएं भी मिलने की बात कही गई है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पोर्टल के जरिए आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ होने वाले शोषण और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि मानदेय सीधे कर्मचारियों के खाते में जाने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की योजनाओं के तहत भी लाभार्थियों को सहायता दी गई। कन्या विवाह सहायता योजना में छह श्रमिकों को कुल 3.90 लाख रुपये और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत चार लाभार्थियों को 1.14 लाख रुपये के चेक दिए गए। वहीं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों को ड्रेस भी वितरित की।

Img

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिले में यूपीकोस पोर्टल को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा और आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से पारदर्शी बनाने पर जोर रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.