मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uproar after the death of a child in an attack while playing villagers blocked the way

Chandauli News:खेलने के दौरान हुये हमले में बालक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने रोका रास्ता.

"पिता बृजेश राजभर ने कहा कि बेटे को खोने का दुख जीवन भर नहीं मिटेगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। देर शाम चक्का बांध स्थित गंगा घाट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में अभी भी मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।"

chandauli

4:44 PM, Feb 22, 2026

Share:

Chandauli News:खेलने के दौरान हुये हमले में बालक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने रोका रास्ता.
logo

आक्रोषित परिजनों को समझती को सकलडीहा स्नेहा तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के सिकठा गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। 17 फरवरी को खेल के दौरान हुई मारपीट में घायल 10 वर्षीय साहिल राजभर ने शनिवार सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साहिल, बृजेश राजभर का इकलौता बेटा था। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव लाया गया, गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ धीना-अमड़ा मार्ग पर जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क जाम जैसी स्थिति बन गई और पुलिस वाहन को आगे बढ़ने से रोका गया। 

Img

ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी बातचीत और आश्वासन के बाद करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

Img

पिता बृजेश राजभर ने कहा कि बेटे को खोने का दुख जीवन भर नहीं मिटेगा, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। देर शाम चक्का बांध स्थित गंगा घाट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में अभी भी मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.