मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uproar due to indecent remarks on women dozens of women including the councilor reached the police station the accused apologized publicly

Chandauli News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, थाने पहुंचीं सभासद समेत दर्जनों महिलाएं, आरोपी ने मांगी सार्वजनिक माफी.

"मुग़लसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण में प्राप्त शिकायत के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।"

chandauli

2:31 PM, Jul 3, 2026

Share:

Chandauli News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, थाने पहुंचीं सभासद समेत दर्जनों महिलाएं, आरोपी ने मांगी सार्वजनिक माफी.
logo

मुग़लसराय कोतवाली में अपने गलती कि माफ़ी मांगता आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड की महिलाओं पर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद गुरुवार देर शाम विवाद खड़ा हो गया। वार्ड की सभासद आरती यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं मुगलसराय कोतवाली पहुंचीं और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अभिषेक गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Img

सभासद आरती यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर सुभाष नगर की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं अन्य महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी से सार्वजनिक रूप से जवाब मांगने की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। 

विज्ञापन

Img

इसके बाद अभिषेक गौतम ने लिखित और मौखिक रूप से महिलाओं से क्षमा याचना करते हुए कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। माफीनामे के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में प्राप्त शिकायत के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित युवक को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.