Chandauli News: यूपी बिहार बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के दौरान हंगामा, दो लोगों को बिहार पुलिस ने पकड़ा, बाद में छोड़ा.
"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वाहन स्वामी विष्णु चौबे से पूछताछ के बाद गलती स्वीकार करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने भी मंत्री जी का कॉल आने के बाद बिट्टू चौबे को छोड़ दिया है"
chandauli
10:24 AM, Oct 23, 2025
Share:


यूपी बिहार बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के दौरान हंगामा करते स्थानीय लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। बिहार सीमा पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को बिहार पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी विष्णु चौबे अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जा रहे थे। वाहन के एक तरफ नंबर प्लेट पर नंबर सही ढंग से अंकित न होने पर बिहार पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान वाहन स्वामी विष्णु चौबे का बिहार पुलिस से विवाद हो गया।
मामला बढ़ता देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ में पहुंचे मालदह गांव के बिट्टू चौबे का भी पुलिस से विवाद हो गया। इलिया पुलिस ने विष्णु चौबे को पकड़कर थाने लाया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं बिहार पुलिस ने बिट्टू चौबे को हिरासत में लेकर चांद थाना भेज दिया था।
विज्ञापन
बाद में बिहार के कैबिनेट मंत्री जमा खां के हस्तक्षेप के बाद चांद थाना पुलिस ने बिट्टू चौबे को भी रिहा कर दिया। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वाहन स्वामी विष्णु चौबे से पूछताछ के बाद गलती स्वीकार करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने भी मंत्री जी का कॉल आने के बाद बिट्टू चौबे को छोड़ दिया है।



