मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uproar in chahaniya phc over doctor s absence cmo assured action in three days

Chandauli News: डॉक्टर की अनुपस्थिति पर चहनियां पीएचसी में हंगामा, सीएमओ ने तीन दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा.

"मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया, प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारी ली और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:10 PM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: डॉक्टर की अनुपस्थिति पर चहनियां पीएचसी में हंगामा, सीएमओ ने तीन दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहानिया के बाहर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां कस्बे में अगलगी की घटना के दौरान घायल व्यापारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। व्यापारियों और कस्बावासियों ने पीएचसी पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीएमओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में सीएमओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

Img

बताया गया कि मंगलवार देर रात चहनियां कस्बे में किराना व्यवसायी विजय गुप्ता और अजय गुप्ता की दुकान में भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना मिलने पर मुगलसराय से लौट रहे विजय गुप्ता अपनी बहन रिंकी गुप्ता के साथ सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए चहनियां पीएचसी लाया गया, लेकिन आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अनुराग यादव अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। इसके बाद घायल व्यापारी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल भेजना पड़ा।

विज्ञापन

Img

घटना से आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव और प्रधानपति सतीश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पीएचसी पहुंच गए और डॉक्टर को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया, प्रभारी चिकित्साधिकारी से जानकारी ली और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.