मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uproar over construction of chakroad villagers angry over allegations of drain being blocked tehsildar got it restored by running a bulldozer

Chandauli News:चकरोड निर्माण पर बवाल, नाला पाटने के आरोप से भड़के ग्रामीण, तहसीलदार ने बुलडोजर चलवाकर कराया बहाल.

"तहसीलदार ने बुलडोजर की मदद से पाटे गए नाले को फिर से खुदवाकर पूर्ववत करा दिया। साथ ही निर्देश दिया कि सोमवार को होने वाली नापी से पहले किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई।"

chandauli

9:22 PM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News:चकरोड निर्माण पर बवाल, नाला पाटने के आरोप से भड़के ग्रामीण, तहसीलदार ने बुलडोजर चलवाकर कराया बहाल.
logo

तहसीलदार को मामला बताते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में चकरोड निर्माण के दौरान पुराने नाले को पाटे जाने के आरोप पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि वर्षों पुराने नाले को बंद कर उसकी दिशा बदलने की कोशिश की जा रही है, जिससे जल निकासी की समस्या पैदा होगी। मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा।

ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसीलदार चित्रसेन सागर, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और बबुरी थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तहसीलदार ने विवादित स्थल की दोबारा पैमाइश कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को नापी कराकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन

विवाद को शांत कराने के लिए तहसीलदार ने बुलडोजर की मदद से पाटे गए नाले को फिर से खुदवाकर पूर्ववत करा दिया। साथ ही निर्देश दिया कि सोमवार को होने वाली नापी से पहले किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.