मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uproar over land dispute villagers attack police forest department team many policemen injured

Chandauli News : भूमि विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल.

“चंदौली के नौगढ़ में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पुलिस और वन विभाग के कई कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।”

chandauli

6:47 PM, Aug 19, 2026

Share:

Chandauli News : भूमि विवाद को लेकर बवाल, पुलिस-वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल.
logo

पुलिस टीम पर हमला करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भरदुआ और विशेश्वरपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वन विभाग की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और धान की रोपाई की शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

Img

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के मुताबिक, पिछले करीब दो से तीन महीनों से इलाके में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। प्रशासन का कहना है कि कुछ ग्रामीण वन विभाग की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे, जबकि विवादित क्षेत्र में ऐसी जमीन भी शामिल है जिस पर कुछ काश्तकार लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। बताया गया कि मंगलवार को वन विभाग की जमीन पर कथित रूप से धान की रोपाई कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार को वन विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कुछ कर्मियों के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Img

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि घटना में करीब 70 से 80 लोगों के शामिल होने की जानकारी है। पुलिस सभी की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि विवादित जमीन में वन विभाग की भूमि के अलावा वह जमीन भी शामिल है, जिस पर कुछ काश्तकार करीब 50 वर्षों से पारंपरिक रूप से खेती करते आ रहे हैं। इसलिए पूरे मामले में दोनों तरह की जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.