Chandauli News: बैंक खाते खरीदकर करते थे साइबर ठगी, साइबर पुलिस ने वाराणसी के युवक को दबोचा.
"चंदौली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता न खुलवाएं और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करें। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है।"
chandauli
6:21 PM, Feb 12, 2026
Share:


चंदौली साइबर पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली की साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाता था और बाद में उन खातों को पैसों के बदले खरीद लेता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए धन के लेनदेन में किया जाता था। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू राय (26) निवासी मारुतिनगर कॉलोनी, छित्तुपुर, थाना लंका जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। उसे प्रयागराज जिले के करेली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका उपयोग ठगी में किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। चंदौली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता न खुलवाएं और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करें। साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
