Chandauli News: कबाड़ बीनने के बहाने करता था चोरी, मुगलसराय पुलिस ने दबोचा.
"थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:44 PM, May 9, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बैटरियां और एक सीलिंग फैन का हब बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गल्ला मंडी के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिजलेश पुत्र अवधेश निवासी काली महाल थाना मुगलसराय बताया।
विज्ञापन
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में कबाड़ बीनने का काम करता है और मौका मिलने पर छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने बताया कि बरामद चार बैटरियां सट्टी रोड स्थित एक मोटरसाइकिल की दुकान से चोरी की गई थीं, जबकि सीलिंग फैन का हब गल्ला मंडी स्थित एक चाय की दुकान से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुगलसराय थाने में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#ChandauliNews #Mughalsarai #TheftCase #UPPolice #PurvanchalBhaskar
