Chandauli News: कम्पोजिट विद्यालय करनाल में तोड़फोड़, पंखे व अभिलेख क्षतिग्रस्त.
"प्रधानाध्यापक कृष्णकांत त्रिपाठी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।"
chandauli
9:21 PM, Jan 27, 2026
Share:


विद्यालय कमरे में बिखरे गए रजिस्टर और अभिलेख
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय करनौल में रविवार रात अराजक तत्वों ने खिड़की के रास्ते घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कमरों में लगे पंखों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि विद्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख भी तीतर-बितर कर दिए गए।
विज्ञापन
शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक घर चले गए थे। सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो दो कमरों में पंखे टूटे मिले। बच्चों के पढ़ने वाले श्यामपट क्षतिग्रस्त थे, वहीं एक अन्य कमरे में रखे कागजात बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक कृष्णकांत त्रिपाठी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।



