Chandauli News : पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल, डीडीयू में होगा ठहराव.
“त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तिथियों पर चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव डीडीयू जंक्शन पर भी होगा।”
chandauli
8:15 PM, Oct 15, 2026
Share:


डीडीयू जंक्शन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को तथा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को तथा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर ट्रेन दोपहर 1:10 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, डीडीयू, बक्सर और आरा में होगा। इससे त्योहारों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


