Chandauli News: ओएचई तार में फंसा वंदे भारत का पेंटो, डेढ़ घंटे डीडीयू स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन.
“रांची से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को डीडीयू स्टेशन पहुंचने से पहले ओएचई तार में पेंटो फंसने से रुक गई। हादसे में पेंटो टूटने के साथ ओएचई तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।”
chandauli
9:42 PM, Sep 20, 2026
Share:


पेंटो टूटने के कारण वीडियो जंक्शन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। रांची से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार दोपहर डीडीयू स्टेशन पहुंचने से पहले ओएचई तार में पेंटो फंसने के कारण रुक गई। घटना के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा कराया गया। रेलवे कर्मचारियों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टूटे पेंटो को नीचे कर तार से बांधा, जिसके बाद ट्रेन को 14:38 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार अप रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर करीब 13:09 बजे डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर आ रही थी। इसी दौरान किलोमीटर संख्या 673/97 से 673/109 के बीच ट्रेन का मिडिल पेंटो ओएचई तार में फंस गया। पेंटो टूटने की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एडीआरएम कुलदीप, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में टीआरडी कर्मचारियों ने ट्रेन पर फंसे टूटे पेंटो को नीचे किया और तार से बांधकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन
आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। घटना में किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। पेंटो को सुरक्षित करने के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। ओएचई की मरम्मत के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेनों का आवागमन भी सामान्य कर दिया गया। हालांकि, घटना के कारण यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन में इंतजार करना पड़ा।



