Chandauli News: गोवध के मुकदमे में 50 हजार का इनामी वाहन स्वामी दिल्ली से गिरफ्तार.
“चंदौली के सैयदराजा थाने में दर्ज गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।”
chandauli
9:27 PM, Aug 30, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में इनामी तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने गोवध के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी और वाहन स्वामी रमेश मौर्या को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 28 अगस्त की शाम शाहदरा स्थित उसकी दुकान से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 55/2025 में कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या DL 1 VA 9062 बरामद हुआ था। जांच में वाहन स्वामी रमेश मौर्या की भूमिका सामने आने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे विनय टूल एंड ट्रैवेल्स, डीडीएम मार्केट, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सैयदराजा पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
