मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vendor dies tragically after falling from train chaos in the family

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर वेंडर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"मुगलसराय में रहकर मेहनत-मजदूरी से परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे भानु की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।"

chandauli

1:55 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर वेंडर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक भानु

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। ट्रेन से गिरकर एक वेंडर की दर्दनाक मौत हो जाने से इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान भानु जायसवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजीपुर जनपद का रहने वाला था और मुगलसराय में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार भानु जायसवाल ट्रेन संख्या 2331 अप हिमगिरी एक्सप्रेस में वेंडिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान धीना स्टेशन के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भानु ट्रेन में गुटखा बेचने का कार्य करता था और धीना स्टेशन क्षेत्र में वेंडर के रूप में सक्रिय था।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और धीना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुगलसराय में रहकर मेहनत-मजदूरी से परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे भानु की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।


विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.