Chandauli News: शातिर अपराधी को छह माह के लिए किया गया जिला बदर.
"मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर ओमप्रकाश के घर पहुंचकर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपी को जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शातिर ओमप्रकाश के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, एससी/एसटी, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। मुगलसराय पुलिस ने नोटिस तामिला कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है"
chandauli
7:48 PM, Oct 10, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीएम के आदेश पर हरिशंकर पुर निवासी कोतवाली मुगलसराय के शातिर अपराधी ओमप्रकाश गुप्ता को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपी को जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। शातिर ओमप्रकाश के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, एससी/एसटी, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। मुगलसराय पुलिस ने नोटिस तामिला कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। इस दौरान इंस्पेक्टर चंद्रकेश शर्मा, एसआई सीता राम, एसआई मनोज कुमार तिवारी, एसआई ओम प्रकाश प्रजापति, एसआई अशोक कुमार वर्मा आदि पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।



