मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vicious goat thief arrested with pistol and cartridges

Chandauli News: शातिर बकरी चोर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार.

" बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में बकरी चोरी कर राह चलते ग्रामीणों को सस्ते दाम पर बेच देता था और इसी से जीविकोपार्जन करता था। उसके खिलाफ गाजीपुर जनपद के सादात थाने में भी मुकदमा दर्ज है।"

chandauli

4:59 PM, Feb 16, 2026

Share:

Chandauli News: शातिर बकरी चोर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस के गिरफ्त में शातिर बकरी चोर बरामद तमंचा कारतूस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बकरी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बने शातिर बकरी चोर को बलुआ पुलिस ने रविवार देर रात सैदपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को उसे न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बलुआ एसओ अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से सैदपुर पुल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर एसओ के नेतृत्व में मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहिद कुरैशी उर्फ निजु पुत्र सफीक कुरैशी निवासी सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वह क्षेत्र में बकरी चोरी कर राह चलते ग्रामीणों को सस्ते दाम पर बेच देता था और इसी से जीविकोपार्जन करता था। उसके खिलाफ गाजीपुर जनपद के सादात थाने में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ अतुल कुमार, चौकी इंचार्ज अमित सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल रमेश चौहान शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.