मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vicious smuggler arrested with heroin worth rs 31 62 lakh major action by balua police and antf team

Chandauli News: 31.62 लाख की हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बलुआ पुलिस व ANTF टीम की बड़ी कार्रवाई.

"जनपद मे नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए 31.62 लाख रुपये कीमत की 253 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।"

chandauli

11:43 PM, Jul 22, 2026

Share:

Chandauli News: 31.62 लाख की हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बलुआ पुलिस व ANTF टीम की बड़ी कार्रवाई.
logo

253 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को दिखाती बलुआ पुलिस टीम.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (वाराणसी) की संयुक्त टीम ने 253 ग्राम हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31.62 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम टाण्डाकला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसकी हाफ पैंट की कमर में छिपाकर रखी गई काली पॉलिथीन से 253 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह (58) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह निवासी सोनबरसा (टाण्डाकला), थाना बलुआ के रूप में हुई।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाराणसी के कैथी क्षेत्र से हेरोइन लाकर उसकी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2023 और 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.