Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार.
सैयदराजा पुलिस ने रविवार को जमानिया मोड़ से एक शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जेवरिया बाद गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.
chandauli
8:47 PM, Aug 10, 2025
Share:


चोरी की बाइक के सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने जमानियाॅ मोङ के समीप रविवार को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चले अभियान के तहत उक्त कार्यवाई की गई। बता दें कि सैयदराजा थाना पर विगत एक अगस्त को विभिन्न धाराओं में बाइक चोरी का अभियोग दर्ज किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद निवासी आदर्श कुमार बताया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर रामकुमार दुबे, सिपाही राजू सिंह थाना सैयदराजा शामिल रहे।
विज्ञापन



