Chandauli News: ट्रेन यात्रियों का सामान उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद.
"संयुक्त टीम का मानना है कि विशाल की गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।"
chandauli
8:29 PM, Apr 2, 2026
Share:


सुरक्षा एजेंसीयों के गिरफ्त में शातिर चोर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से चोरी की सोने की चेन बरामद हुई है, जिससे कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
डीडीयू जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार की भोर में प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 के पूर्वी छोर पर स्थित स्टेशन नाम पट्टिका बोर्ड के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान विशाल सोनकर निवासी बिछड़ी, थाना अलीनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों का सामान चोरी कर उसे बेच देता था। उसके खिलाफ डीडीयू जीआरपी समेत अयोध्या और अलीनगर थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
