ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vicious thieves with stolen bikes were caught by police case filed

Chandauli News: चोरी की बाइक संग शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुकदमा दर्ज.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को अमरनाथ यादव, निवासी ग्राम राधे के मड़ई, थाना बलुआ, की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा बलुआ बाजार से चोरी हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि विजेन्द्र यादव, पुत्र अंबे यादव, निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की गई है"

chandauli

6:39 PM, Sep 9, 2025

Share:

Chandauli News: चोरी की बाइक संग शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुकदमा दर्ज.
logo

चोरी की बाइक और पकडे गए चोर के साथ बलुआ पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

 चंदौली। चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को बलुआ थाने की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार दिन पहले राधे के मड़ई के निवासी अमरनाथ यादव की बाइक बलुआ से चोरी हो गई थी। मुखबीर से मिली सूचना के बाद बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार मय फोर्स सराय गांव के टेढ़ी पुलिया के करीब पहुंचे। वहां पुलिया के समीप एक व्यक्ति बाइक के साथ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर जैसे ही वह भागने लगा, पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बाइक के कोई भी कागजात न देने पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि 5 सितंबर को अमरनाथ यादव पुत्र स्व० रामलखन यादव, निवासी ग्राम राधे के मड़ई, थाना बलुआ, जनपद चंदौली की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा बलुआ बाजार से चोरी हो गई थी, जिसकी तहरीर पीड़ित ने बलुआ थाने पर दी थी। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि विजेन्द्र यादव पुत्र अंबे यादव, निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चंदौली द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल टीम बनाकर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.