ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news video made by accusing wife and father in law and then shot himself

Chandauli News: पहले पत्नी और ससुर पर आरोप लगाते बनाया वीडियो और फिर खुद को मार ली गोली.

सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास कैली रोड पर प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी मनोज कुमार गोंड ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मरने से पहले मनोज ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए.

chandauli

4:04 PM, Aug 11, 2025

Share:

Chandauli News: पहले पत्नी और ससुर पर आरोप लगाते बनाया वीडियो और फिर खुद को मार ली गोली.
logo

आत्महत्या करने से पहले मृतक मनोज कुमार गोंड ने बनाया वीडियो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की सुबह अचानक गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Img

मृतक मनोज कुमार गोंड की फ़ाइल फोटो

पुलिस टीम ने मौके से असलहा बरामद कर जांच में जुट गई है। मृतक मनोज कुमार ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मृतक मनोज कुमार के सिर पर चोट लगी है और खून निकल रहा है। यही हैरान करने वाली बात है कि असलहा मृतक के पास कैसे आया, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

Img

मौके पर पहुंचे सीओ सदर देवेंद्र कुमार दरोगा से मामले की जानकारी लेते

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी मनोज कुमार गोंड की बिल्डिंग मटेरियल की कैली रोड पर दुकान है और वह प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता था। सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास उनके कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो सामने का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में खून से लथपथ कुर्सी पर मृतक मनोज कुमार गोंड का शव पड़ा हुआ था और शव के पास जमीन पर पड़ा था।

विज्ञापन

Img

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सदर कोतवाल और सीओ से मामले की जानकारी लेते

फायरिंग की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। इस दौरान घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर भी पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया। वहीं, मनोज कुमार गोंड ने जिस असलहे से गोली मारी, उसे भी बरामद कर लिया गया।

Img

घटना के संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 9:00 बजे के आसपास सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास कैली रोड पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जो वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.