ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news video of assault with sticks went viral victim lodged complaint police engaged in investigation

Chandauli News: लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत, जांच में जुटी पुलिस.

"सीओ नौगढ़ नामेन्द्र कुमार ने भी वायरल वीडियो की जांच कि जा रही है। मामले में दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कि जाएगी"

chandauli

8:12 PM, Nov 17, 2025

Share:

news-img
logo

लाठी डंडे से लैस हमलावर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष कुमार, नौगढ़.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बटौवां गांव में मारपीट की एक घटना का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।

Img

बटौवां निवासी प्रीति यादव ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। प्रीति के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता ने इस संबंध में नौगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में मारपीट और विवाद के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Img

इस सबंध में सीओ नौगढ़ नामेन्द्र कुमार ने भी वायरल वीडियो की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.