Chandauli News: चंद्रप्रभा नदी में मछली का शिकार करते मगरमच्छ का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत का माहौल.
"सूचना के बाद भी वन विभाग की राजपथ रेंज टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग सतर्क नहीं हुआ, तो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता"
chandauli
6:35 PM, Nov 2, 2025
Share:


चंद्रप्रभा नदी में मछली का शिकार करता विशालकाय मगरमच्छ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के सिकन्दरपुर इलाके में चंद्रप्रभा नदी के बीचों-बीच एक भारी-भरकम मगरमच्छ द्वारा मछली का शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि नदी की धार में तैरता मगरमच्छ अचानक झपट्टा मारकर बड़ी मछली को अपना निवाला बना लेता है। यह नजारा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बरसात के बाद नदी में मगरमच्छों की सक्रियता बढ़ गई है, और कई बार ये किनारे तक पहुंच जाते हैं। भोजन की तलाश में मगरमच्छ गांव की ओर भी रुख करते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे से ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, सूचना के बाद भी वन विभाग की राजपथ रेंज टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग सतर्क नहीं हुआ, तो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।



