मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news video of cutting cake with sword goes viral now police is searching for the young man

Chandauli News: तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, अब युवक की तलाश में जुटी पुलिस.

"बलुआ पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कृत्यों से बचें और कानून का पालन करें।"

chandauli

8:35 PM, Jun 15, 2026

Share:

 Chandauli News: तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, अब युवक की तलाश में जुटी पुलिस.
logo

तलवार से केक काटता युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक जन्मदिन समारोह के दौरान तलवार से केक काटता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Img

बताया जा रहा है कि युवक ने जन्मदिन समारोह के दौरान सार्वजनिक रूप से तलवार लहराते हुए केक काटा और वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित करने के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में चंदौली पुलिस भी ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Img

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के उपरांत यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.