मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news video of dispute between trade board officials goes viral allegations of assault police engaged in investigation

Chandauli News: व्यापार मंडल पदाधिकारियों के विवाद का वीडियो वायरल, मारपीट के आरोप, जांच मे जुटी पुलिस.

"धानापुर कस्बे में व्यापार मंडल के दो पदाधिकारियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट के आरोपों के बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।"

chandauli

8:20 PM, Jul 19, 2026

Share:

Chandauli News: व्यापार मंडल पदाधिकारियों के विवाद का वीडियो वायरल, मारपीट के आरोप, जांच मे जुटी पुलिस.
logo

व्यापार मंडल के लोगो में मारपीट के दौरान मौके पर इकट्ठा लोगो कि भीड़

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर कस्बे के पुराने डाकघर के पास व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी और नगर महामंत्री धनंजय रस्तोगी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

Img

वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि विवाद धनंजय रस्तोगी के आवास के बाहर हुआ। आरोप है कि कुछ लोग वहां पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल भी दिखाई दे रहे हैं, जो दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। धनंजय रस्तोगी का आरोप है कि दो दिन पहले रात करीब 11 बजे दिनेश रस्तोगी, गोलू रस्तोगी और अन्य लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। नीचे आने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

Img

वहीं धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.