Chandauli News: दुकान बंद कराने पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर का दुकान में डंडा चलाते वीडियो वायरल.
"जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
12:33 PM, Mar 8, 2026
Share:


सफेद कुर्ता पजामा पहने जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह दुकान में डंडा पटकते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित प्रवेश द्वार के पास जीआरपी इंस्पेक्टर की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर एक पान की दुकान पर डंडा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे दुकान पर रखा सामान बिखरता नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि यह घटना स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात जीआरपी की टीम स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में संचालित दुकानों को बंद कराने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील सिंह एक पान की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को दुकान बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने दुकान पर रखे सामान पर डंडा चला दिया, जिससे सामान जमीन पर गिरकर बिखर गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो जीआरपी कारखास द्वारा दुकान से पानी की बोतल ली गई थी। 15 रूपये कि जगह दुकानदार ने पानी की बोतल का दाम 20 रुपया लिया। 5 रुपया को लेकर बहस हुआ और उसके बाद मामला जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह के पास पहुंचा। जीआरपी कोतवाल सिविल ड्रेस में कुर्ता पजामा पहने थे माथे पर ग़ुलाल का टिका हुआ लगा हुआ था। नाराज कोतवाल मौके पर पहुंचे और डंडा पटक कर दुकान में पूरा सामान बिखेर दिया और दुकान बंद करा दिया।
डीडीयू जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह
कुछ समय पहले एक अधिवक्ता ने भी प्लेटफॉर्म पर अपने पिता के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
