Chandauli News: कोतवाली में दरोगा का अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग.
"सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का कहना है कि एक मामले में आरोपी को बुलाया गया था, लेकिन उसके न आने पर साथ आए लोगों को डांट-फटकार लगाई गई थी। उन्होंने दावा किया कि किसी फरियादी के साथ गाली-गलौज नहीं की गई है"
chandauli
8:11 PM, Dec 19, 2025
Share:


उंगली दिखाकर गाली देते दरोगा जी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली में तैनात एक दरोगा का अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दरोगा एक युवक के सामने गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में दरोगा न सिर्फ अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं, बल्कि मुकदमा लिखने और जूते मारने जैसी धमकी भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि थाने में इस तरह के व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। जबकि पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों को शालीन और संयमित व्यवहार के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों की भूमिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
इस संबंध में सकलडीहा कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का कहना है कि एक मामले में आरोपी को बुलाया गया था, लेकिन उसके न आने पर साथ आए लोगों को डांट-फटकार लगाई गई थी। उन्होंने दावा किया कि किसी फरियादी के साथ गाली-गलौज नहीं की गई है।



