Chandauli News: आरपीएफ कांस्टेबल ने बीच सड़क कि ऑटो चालक कि पिटाई, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल.
"फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस या आरपीएफ में औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।"
chandauli
5:01 PM, Jul 5, 2026
Share:


ऑटो चालक कि पिटाई करता आरपीएफ जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। डीडीयू जंक्शन स्थित आरपीएफ थाने पर तैनात एक कांस्टेबल और ऑटो चालक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ ऑटो व ई-रिक्शा चालक इसे वर्दी की दबंगई बता रहे हैं, जबकि दूसरी ओर घटना की वजह सड़क दुर्घटना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ कांस्टेबल जसवंत यादव ड्यूटी समाप्त कर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से अपने किराये के आवास नई बस्ती लौट रहे थे। इसी दौरान गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो की स्कूटी से टक्कर हो गई, जिससे कांस्टेबल सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान कांस्टेबल ने ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस या आरपीएफ में औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
