Chandauli News: रिंग रोड पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, अभी तक पुलिस ने नहीं कि कार्यवाई.
"पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी पूरी तरह से गैरकानूनी है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। दोषी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
2:05 PM, Dec 31, 2025
Share:


रिंग रोड पर स्टंट और हुड़दंग मचाते युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर खुलेआम की जा रही खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ युवक व्यस्त रिंग रोड पर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जो न सिर्फ उनकी खुद की जान के लिए खतरा है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके, कुछ युवक यातायात नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ होकर खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
मामले को लेकर पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी पूरी तरह से गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। दोषी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।



