मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news video of village head threatening with licensed pistol goes viral case filed against two including son

Chandauli News: ग्राम प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल से धमकी का वीडियो वायरल, बेटे समेत दो पर मुकदमा.

"“बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान ग्राम प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल से दूसरे पक्ष को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पिस्टल दिखाने वाले युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आर्म्स लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।”

chandauli

8:11 PM, Jul 26, 2026

Share:

Chandauli News: ग्राम प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल से धमकी का वीडियो वायरल, बेटे समेत दो पर मुकदमा.
logo

असलहा लहरता आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में रविवार को ग्राम प्रधान अमरदेव यादव उर्फ नेमी और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान ग्राम प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल उनकी धोती से सड़क पर गिर गई। आरोप है कि प्रधान के बेटे आदर्श यादव ने पिस्टल उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया और गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Img

वीडियो सामने आने के बाद बलुआ पुलिस ने जांच शुरू की और पिस्टल दिखाने वाले युवक को लाइसेंसी पिस्टल सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि एक पक्ष ने पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट की, जबकि दूसरे पक्ष ने वाहन रोककर पहले पक्ष के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

Img

सीओ सदर नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पिस्टल दिखाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है तथा संबंधित शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी अलग से भेजी जा रही है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.