ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news vigilance team raided case registered against four in electricity theft case

Chandauli News: विजिलेंस टीम ने मारा छापा, बिजली चोरी के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज.

"विजिलेंस टीम ने सबसे पहले सैदूपुर कस्बा में जयप्रकाश मौर्य के यहां छापेमारी की। जहां बाईपास करके बिजली चोरी का मामला आया। वहीं बेलावर गांव में एक उपभोक्ता द्वारा बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पकड़े गया। धन्नीपुर गांव में दो लोगों द्वारा बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग किए जाने पर सभी के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया।"

chandauli

11:12 PM, Oct 10, 2025

Share:

Chandauli News: विजिलेंस टीम ने मारा छापा, बिजली चोरी के मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज.
logo

बिजली चोरी को लेकर छापेमारी करती विजिलेंस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर अवैध ढंग से बिजली उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिसमें बिना कनेक्शन के दो लोगों द्वारा बिजली जलाए जाने तथा दो कनेक्शन धारियों द्वारा बाईपास करके बिजली उपयोग किए जाने पर टीम ने विभागीय कार्रवाई की। विजिलेंस टीम की छापेमारी की कार्रवाई से अवैध बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।

विजिलेंस टीम सबसे पहले सैदूपुर कस्बा में जयप्रकाश मौर्य के यहां छापेमारी की कार्रवाई की। जहां बाईपास करके बिजली का उपयोग किए जाने पर उपभोक्ता के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की गई। वहीं बेलावर गांव में एक उपभोक्ता द्वारा बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं धन्नीपुर गांव में दो लोगों द्वारा बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की गई। छापेमारी की कार्रवाई में विजिलेंस विभाग के प्रभारी आशीष कुमार पांडेय, अवर अभियंता मणिशंकर पाल, उप निरीक्षक दिनेश कुमार तिवारी, संजय कुमार तथा कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.