मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news village head rakesh yadav dies in a road accident in jammu wave of mourning in the village

Chandauli News: ग्राम प्रधान राकेश यादव की जम्मू में सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक कि लहर.

“बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव की जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू गए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।”

chandauli

12:00 AM, Aug 9, 2026

Share:

Chandauli News: ग्राम प्रधान राकेश यादव की जम्मू में सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक कि लहर.
logo

ग्राम प्रधान राकेश यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव निवासी ग्राम प्रधान राकेश यादव की शनिवार को जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह वैष्णो देवी दर्शन के लिए 22 जुलाई को जम्मू गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि दर्शन के बाद राकेश यादव किसी काम से जम्मू में रुके हुए थे। शनिवार को वह किराये की स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जम्मू के गांधीनगर थाना पुलिस ने उनके पास मिले कागजातों के आधार पर पहचान कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

राकेश यादव अक्सर जम्मू जाते थे। उनका 13 अगस्त को वापस लौटने का टिकट था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी शिखा यादव के अलावा 12 वर्षीय बेटी गुड़िया और 10 वर्षीय बेटा मंगल हैं। पिता मनबोध यादव, मां रामरती देवी, पत्नी, भाइयों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई अरविंद यादव रेलवे में नौकरी करते हैं, जबकि मनोज यादव कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.