मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news village shaken by cylinder blast at midnight five injured in the blast houses blown to pieces

Chandauli News: आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला गांव, धमाके में पांच घायल, मकान के उड़े परखच्चे.

"स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।"

chandauli

1:27 PM, May 27, 2026

Share:

Chandauli News: आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला गांव, धमाके में पांच घायल, मकान के उड़े परखच्चे.
logo

विस्फोट के बाद मौके पर पड़े एलपीजी सिलेंडर के टुकड़े और क्षतिग्रस्त मकान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, चहनिया, (चंदौली).

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चकनौदर गांव में मंगलवार की आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि करकट के मकान के परखच्चे उड़ गए और आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि आसपास बंधे पशु भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो गए।

Img

बताया जा रहा है कि चकनौदर गांव निवासी भरत यादव के करकट वाले मकान में घरेलू गैस सिलेंडर रखा था। देर रात अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। हादसे में लालव्रत यादव की पत्नी शकुंतला देवी, उनके पुत्र शुभम यादव और शिवम यादव के अलावा भरत यादव के पुत्र राहुल यादव और जोगिंदर यादव घायल हो गए। सभी लोग मकान के पास बाहर सो रहे थे, तभी धमाके की चपेट में आ गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Img

विस्फोट से करकट का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि करीब तीन किलोमीटर दूर तक लोगों को इसकी आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.