मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news villagers angry over non cleaning of temples before navratri expressed protest

Chandauli News: नवरात्र से पहले मंदिरों की सफाई न होने पर भड़के ग्रामीण, जताया विरोध.

"ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम और सीडीओ को भी मामले से अवगत कराने की बात कही है।"

chandauli

6:14 PM, Mar 18, 2026

Share:

Chandauli News: नवरात्र से पहले मंदिरों की सफाई न होने पर भड़के ग्रामीण, जताया विरोध.
logo

काली माता मंदिर पर साफ सफाई शुरू नहीं होने पर विरोध जताते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित काली माता मंदिर और दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। कई बार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार न होने पर बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम सभा के खिलाफ आक्रोश जताया। 

ग्रामीणों का कहना है कि चैत्र नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा होना गंभीर लापरवाही है। काली माता मंदिर में हर वर्ष विशेष पूजा, हवन और श्रृंगार झांकी का आयोजन होता है, लेकिन इस बार अभी तक सफाई व्यवस्था शुरू नहीं की गई है।

विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार इस समस्या को उठाया गया, लेकिन न तो विभागीय अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही ग्राम सभा ने कोई पहल की। यहां तक कि पिछले पर्वों में ग्रामीणों को खुद सफाई करनी पड़ी थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम और सीडीओ को भी मामले से अवगत कराने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.