Chandauli News: इंजेक्शन से संदिग्ध मौत पर भड़के ग्रामीण, शव रख किया थाने का घेराव.
"सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:00 PM, Apr 30, 2026
Share:


सैयदराजा थाने का घेराव करते सैकड़ो ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी महेंद्र राम की संदिग्ध मौत के मामले में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग शव लेकर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों घेराव किया। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार मिश्रपुरा गांव निवासी महेंद्र राम बुधवार सुबह खेत में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पकड़कर शरीर में इंजेक्शन लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घर पहुंचकर उन्होंने अपने पुत्र अनिल कुमार को पूरी घटना बताई। परिजन उन्हें लेकर सैयदराजा थाने पहुंचे, जहां मौखिक शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल चंदौली रेफर किया गया।
विज्ञापन
जहां इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ और उन्हें घर वापस लाया गया। लेकिन देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ते हुए साजिश का आरोप लगाया है। बेटे अनिल कुमार ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है।



