Chandauli News: तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से ग्रामीण सहमे.
"गंगा किनारे और तटवर्ती घाट के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को विषैले जीव-जंतुओं का बराबर खतरा बना हुआ है। बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाने से किसानों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग रात भर जागकर गुजर-बसर करने को विवश हो रहे हैं"
chandauli
6:12 PM, Aug 28, 2025
Share:


टांडाकला मां घटवारी मंदिर के पास पहुंचा पानी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तटवर्ती गांवों के लोगों में खौफ और दिक्कतें बढ़ने के साथ ही दहशत का साया मंडरा रहा है। कांवर से लेकर नादी निधौरा तक दूसरी बार गंगा उफान पर है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत के साथ खौफ भी बना हुआ है। विगत तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। पूर्व में बाढ़ आने के दौरान पुराबिजयी, पुरागनेश, चकरा, नादी, पकड़ी गांवों में चारों तरफ पानी लगने से लोगों को आवागमन के लिए संपर्क मार्गों पर पानी लग गया था, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी थीं।
बलुआ घाट पर पहुंचा गंगा का पानी
गंगा तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेश, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावा, हसनपुर, बड़गांव, नादी निधौरा, सहेपुर, मुकुंदपुर, नौदर आदि गांवों के किनारे और तटवर्ती गांवों के खेतों में किसानों द्वारा बोई गई हजारों एकड़ फसल सब्जियां, ज्वार, बाजरा, अरहर एवं धान की रोपी गई फसलें और पशुओं का हरा चारा पानी में डूब जाने से किसानों और पशुपालकों को पशुओं के भोजन और चारे के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टांडाकला मां घटवारी मंदिर के पास पहुंचा पानी
गंगा किनारे और तटवर्ती घाट के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को विषैले जीव-जंतुओं का बराबर खतरा बना हुआ है। बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाने से किसानों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग रात भर जागकर गुजर-बसर करने को विवश हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर दहशत बनी हुई है। फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग दहशत में हैं।



