मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news villagers beat up two people roaming in a monk on charges of child theft former sp mla informed the police

Chandauli News: बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने साधु वेश में घूम रहे दो लोगों को पीटा, पूर्व सपा विधायक ने दी पुलिस को सूचना.

"सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक ने भीड़ देखा तो मामले की जानकारी ली। इस पर पूर्व विधायक ने सीओ सकलडीहा को मामले की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि यह दोनों झाड़-फूक और भिक्षा मांगने वाले हैं"

chandauli

10:44 PM, Oct 2, 2025

Share:

Chandauli News: बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने साधु वेश में घूम रहे दो लोगों को पीटा, पूर्व सपा विधायक ने दी पुलिस को सूचना.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.  

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम गवा के पास गुरुवार को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो साधुओं को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना था कि भिक्षा कम देने पर घर की महिला की गोद से बच्चे को छीनकर साधु जान से मारने की बात कह रहा था। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने पुलिस को मौके पर बुलाया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

Img

जानकारी के अनुसार, नोनार गांव में गुरुवार की दोपहर में साधुओं के वेश में चार लोग भिक्षा मांगने आए। इनमें से दो-दो लोग अलग-अलग गली में भिक्षा मांगने लगे। ये लोग भीख मांगते हुए पप्पू यादव के घर पहुंचे। महिलाएं घर पर अकेली थीं। साधु घर के बाहर से भिक्षा मांगने लगे। इस पर एक महिला ने कुछ लाकर दिया। साधु कम होने की बात करते हुए और मांगने लगे। महिला ने इस पर हाथ जोड़ लिया और कहा कि इससे अधिक हम नहीं दे सकते। साधु ने दो माह के बच्चे को छीन लिया और अधिक भिक्षा न देने पर बच्चे को जान से मार देने की बात कहने लगा। यह सुनकर महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग जुट गए और दोनों तथाकथित साधुओं को पकड़ लिया।

विज्ञापन

Img

इस दौरान दोनों को पीटते हुए सकलडीहा तुलसी आश्रम मार्ग पर ले आए। इस बीच तुलसी आश्रम की तरफ से गुजर रहे सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक ने भीड़ देखा तो मामले की जानकारी ली। इस पर पूर्व विधायक ने सीओ सकलडीहा को मामले की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी का कहना है कि यह दोनों झाड़-फूक और भिक्षा मांगने वाले हैं। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। उसने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.