Chandauli News: दुकान पर बेचा जा रहा बाल पुष्टाहार ग्रामीणों ने पकड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लगा बेचने का आरोप.
"ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धानापुर के सीडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच चल रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा"
chandauli
11:28 AM, Oct 18, 2025
Share:


ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दिया जाने वाला बाल पुष्टाहार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर विकास खंड के निदिलपुर गांव में बाल पोषाहार खुलेआम बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह पोषाहार पशुओं को खिलाने के लिए बेचा जा रहा था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पोषाहार का पैकेट ले जाते पकड़ा; पूछताछ पर वह पैकेट वहीं छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषाहार बिक्री की शिकायतें पहले भी दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पूरे ब्लॉक में यह दाना-पशुखुराक के रूप में बिक रहा है।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले करी गांव में भी ऐसा ही मामला पकड़ा गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अरुण यादव, महेंद्र गिरी, रोशन मौर्य, भोला तिवारी, रामनिवास यादव और विकास मौर्य सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धानापुर के सीडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच चल रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



