ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news villagers create ruckus over not getting doctor in phc serious patient referred

Chandauli News: पीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा, गंभीर मरीज को किया गया रेफर.

"प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।"

chandauli

5:24 PM, Feb 1, 2026

Share:

Chandauli News: पीएचसी में डॉक्टर न मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा, गंभीर मरीज को किया गया रेफर.
logo

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पर रविवार सुबह चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सुबह करीब 9 बजे एंबुलेंस से लाए गए गंभीर मरीज को एक घंटे तक डॉक्टर नहीं मिला, जिससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरेरा गांव निवासी 75 वर्षीय राम किशुन यादव लंबे समय से बीमार थे। रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें पीएचसी चहनिया पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मरीज की हालत नाजुक देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान संतोष यादव ने मामले से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तत्काल डॉक्टर को भेजा और मरीज को बिना देरी जिला अस्पताल रेफर कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.