Chandauli News: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर ग्रामीणों का हंगामा, सपा विधायक से की शिकायत.
"सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के इशारे पर नाम काटने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सूची का सत्यापन कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।"
chandauli
9:04 PM, Jan 31, 2026
Share:


नईकोट और खड़ेहरा गांव के ग्रामीण विधायक से शिकायत करते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के नईकोट और खड़ेहरा गांवों में मतदाता सूची से एक वर्ग विशेष के नाम कथित रूप से काटे जाने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दोनों गांवों के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि नईकोट गांव के बूथ संख्या 157 पर 14 मतदाताओं, जबकि खड़ेहरा गांव के बूथ संख्या 160 पर 16 और बूथ संख्या 159 पर 2 मतदाताओं के नाम काटे जाने से संबंधित बंद लिफाफे बीएलओ को सौंपे गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीण सक्रिय हुए और मामले की जानकारी विधायक को दी। शिकायत के बाद विधायक ने ग्रामीणों को बुलाकर जानकारी ली और फोन पर एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के इशारे पर नाम काटने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सूची का सत्यापन कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बूथ एजेंटों ने तहसील पहुंचकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। मौके पर दारा विश्वकर्मा, प्रभात यादव, सिंटू यादव, पुत्तुल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
