Chandauli News: हैंडपंप रीबोर में भ्रष्टाचार के मामले में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, गांव में प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी.
"ग्रामीणों ने बताया कि विधायक कैलाश आचार्य की स्वीकृति पर क्षेत्र पंचायत ने रीबोर कराया था, पर भ्रष्टाचार ने सरकारी योजना की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। उनका कहना है कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा; अधिकारी-कर्मचारी मिलकर जनता की कमाई हड़प रहे हैं।"
chandauli
9:03 PM, Oct 12, 2025
Share:


हैंडपंप रिबोर में भ्रष्टाचार के मामले में गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शाहाबगंज विकासखण्ड के सीहर गाँव की दलित बस्ती के लोगों ने हैंडपम्प रीबोर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त 2025 में डीह बाबा के पास किए गए हैंडपम्प रीबोर में सरकारी धन हड़प लिया गया। ग्राम रोजगार सेवक ने नई पम्प लगाने के बहाने बस्ती के लोगों से पाँच हजार रुपये वसूल कर अधूरी बोरिंग कराई। अधूरी बोरिंग के कारण गर्मियों में पम्प पानी नहीं दे पाता। जब मानक के अनुसार बोरिंग कराने की बात उठी तो वहीँ सेवक ने काम पूरा करने के लिए पैसे मांगे और बाद में कार्य अधूरा पूरा किया गया।
विज्ञापन
वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने बताया कि विधायक कैलाश आचार्य की स्वीकृति पर क्षेत्र पंचायत ने रीबोर कराया था, पर भ्रष्टाचार ने सरकारी योजना की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। उनका कहना है कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा; अधिकारी-कर्मचारी मिलकर जनता की कमाई हड़प रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व शीघ्र जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।



