Chandauli News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई, आरसीसी सड़क और नाली निर्माण की उठाई मांग.
“सकलडीहा क्षेत्र के गौसपुर-खोर संपर्क मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क और नाली निर्माण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।”
chandauli
7:01 PM, Aug 3, 2026
Share:


बदहाल सड़क पर धान की रोपाई करते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के गौसपुर-खोर संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति और स्थायी जलभराव से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। वर्षों से बदहाल पड़े मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि संतोष राय के घर से रामनाथ राय के घर तक करीब 150 से 200 मीटर लंबा मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर सालभर घुटनों तक पानी और कीचड़ भरा रहता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती है। बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग लगभग 20 गांवों को जोड़ता है, लेकिन वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने के कारण जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इस मार्ग पर आरसीसी सड़क और पक्की नाली का निर्माण कर स्थायी समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान राजू सिंह, रामखेलावन राय, शिवकुमार, रामभारत, बैजनाथ राय, संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय, राघव प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, पंकज प्रजापति, शिव बच्चन राय, शिवभजन, विश्वनाथ राय, सर्वजीत राय, गुप्ता राय, श्रुति राय, राजा प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
