मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news violent clash between two communities allegations of sword attack young man s ear cut father serious

Chandauli News: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, तलवार से हमले का आरोप; युवक का कान कटा, पिता गंभीर.

"पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते यह हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

2:05 PM, Jul 10, 2026

Share:

Chandauli News: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, तलवार से हमले का आरोप; युवक का कान कटा, पिता गंभीर.
logo

जिला अस्पताल में भर्ती घायल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के ककरही गांव में दो समुदायों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक का कान कट गया, जबकि उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Img

घायल युवक शिवप्रकाश वर्मा का आरोप है कि वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था, तभी दूसरे पक्ष के लोग विवाद करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। विरोध करने पर उसके पिता पर तलवार से हमला किया गया। उन्हें बचाने पहुंचे शिवप्रकाश पर भी धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसका कान कट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर हमला करने आए थे।

विज्ञापन

Img

पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने घायलों का उपचार कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.